18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ज़ानें, IPL-9 में किसे मिलेगी कितनी सैलरी

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 9 अप्रैल को होगा. इस बार आईपीएल की दो चर्चित टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगी. वहीं दो नयी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स (पुणे) और गुजरात लायंस(राजकोट) की टीम इंट्रोड्‌यूस की गयी है. महेंद्र सिंह धौनी पुणे की तरफ से और सुरेश रैना […]

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 9 अप्रैल को होगा. इस बार आईपीएल की दो चर्चित टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगी. वहीं दो नयी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स (पुणे) और गुजरात लायंस(राजकोट) की टीम इंट्रोड्‌यूस की गयी है. महेंद्र सिंह धौनी पुणे की तरफ से और सुरेश रैना राजकोट की तरफ से खेलेंगे. आईपीएल इस बार सबसे ज्यादा सैलरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को दे रही है, जिनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है.

उनके बाद नाम आता है पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सनराइजर्स हैदराबाद के शिखर धवन का, इन्हें आइपीएल की तरह से साढ़े 12 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे हैं. उनके बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं जिन्हें साढ़े 11 करोड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को 10 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में आइपीएल दे रहा है.आईपीएल किस खिलाड़ी को कितनी सैलरी दे रहा है यह जानने के लिए सूची देखें :-

डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) : पांच करोड़
मनन बोहरा (किंग्स इलेवन पंजाब) : साढ़े तीन करोड़
गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स : दस करोड़
सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) : आठ करोड़
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) : साढ़े 11 करोड़
केरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) : नौ करोड़ 70 लाख
लसिथ मलिंगा ( मुंबई इंडियंस) : आठ करोड़ 10 लाख
हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस) : आठ करोड़
अंबाती रायुडू (मुंबई इंडियंस) : छह करोड़
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) : 15 करोड़
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) : साढ़े नौ करोड़
क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) : आठ करोड़ चालीस लाख
शिखर धवन (सनराइजर्स हैदराबाद) : साढ़े 12 करोड़
महेंद्र सिंह धौनी ( पुणे राइजर्स) : साढ़े 12 करोड़
अजिंक्य रहाणे ( पुणे सुपरजाइंट्‌स) : आठ करोड़
आर अश्विन (पुणे सुपरजाइंट्‌स) : साढ़े सात करोड़
स्टीवन स्मिथ( पुणे सुपरजाइंट्‌स) : चार करोड़
फाफ डु प्लेसिस (पुणे सुपरजाइंट्‌स) : चार करोड़ 70 लाख
सुरेश रैना (राजकोट) : साढ़े नौ करोड़
रवींद्र जडेजा (राजकोट) : साढ़े पांच करोड़
ब्रेंडन मैकुलम (राजकोट) : तीन करोड़ 25 लाख
जेम्स फाकनर (राजकोट) : पांच करोड़ 10 लाख
ड्‌वेन ब्रावो (राजकोट) : चार करोड़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel