..और इमोशनल हो गये विराट कोहली, देखें वीडियो
Updated at : 29 Mar 2016 11:11 AM (IST)
विज्ञापन

मैदान पर अपने बल्ले के जादू से सबको चकित कर देने वाले विराट कोहली, क्यों इतने नरम दिल हैं कि भारत की जीत पर भावुक हो जायें और उनकी आंखें भर आये. जी हां, यह बिलकुल सच है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गये टी20 मुकाबले के अहम मैच में कुछ ऐसा […]
विज्ञापन
मैदान पर अपने बल्ले के जादू से सबको चकित कर देने वाले विराट कोहली, क्यों इतने नरम दिल हैं कि भारत की जीत पर भावुक हो जायें और उनकी आंखें भर आये. जी हां, यह बिलकुल सच है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गये टी20 मुकाबले के अहम मैच में कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने विनिंग शॉट लगाया.
विराट कोहली ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया और नाबाद 82 रन बनाये. उनकी पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं. कोहली ने जबतक भारत को जीत के दरवाजे तक नहीं पहुंचाया वे एक जुझारू लड़ाके की तरह लड़ते रहे, जिसका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ भारत की जीत था. लेकिन जैसे ही उसे लक्ष्य हासिल हुआ, वह भावुक हो गये.
संभवत: विराट कोहली अपने दामन पर से उस दाग को हटाना चाहते थे, जो विश्वकप 2014 के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद लगे थे. विराट की इस विराट पारी ने हर दाग को धो दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




