अफरीदी ने जज्बा दिखाया : हफीज
Updated at : 16 Mar 2016 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता :पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने आज कहा कि कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्वदेश में कड़ी आलोचनाओं के बावजूद शानदार खेल दिखाकर अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया जिससे उनकी टीम विश्व टी20 के अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने में सफल रही. अफरीदी को ‘पाकिस्तान के बजाय भारत में अधिक […]
विज्ञापन
कोलकाता :पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने आज कहा कि कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्वदेश में कड़ी आलोचनाओं के बावजूद शानदार खेल दिखाकर अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया जिससे उनकी टीम विश्व टी20 के अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने में सफल रही.
अफरीदी को ‘पाकिस्तान के बजाय भारत में अधिक प्यार मिलने’ संबंधी अपने बयान के कारण स्वदेश में आलोचनाएं झेलनी पड़ी. उन्होंने हालांकि 19 गेंदों पर 49 रन बनाये और फिर दो विकेट भी लिये जिससे उनकी टीम ने यह मैच 55 रन से जीता.
हफीज ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अफरीदी के संदर्भ में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो जो खिलाड़ी मीडिया और लोगों के कारण इतने दबाव में था उसने इस तरह का जानदार प्रदर्शन किया. इससे पता चलता है कि वह किस तरह के जज्बे वाला खिलाड़ी है. ” उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रुप में अपने प्रदर्शन से वह दबाव था और प्रशंसक भी उससे नाखुश थे. लेकिन वह हमेशा इस तरह का प्रदर्शन करके अपने प्रशंसकों के चेहरों पर खुशियां और टीम को जीत दिलाता रहा है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




