रोहित शर्मा को लगातार तीसरे साल क्रिकइन्फो पुरस्कार

Updated at : 14 Mar 2016 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा को लगातार तीसरे साल क्रिकइन्फो पुरस्कार

नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे साल मारुति सुजुकी ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कार जीता है जबकि क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नया पुरस्कार जीता. ये पुरस्कार 2015 में तीनों प्रारुपों में उम्दा प्रदर्शन के लिये दिये गए. रोहित ने 2013 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे साल मारुति सुजुकी ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कार जीता है जबकि क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नया पुरस्कार जीता.

ये पुरस्कार 2015 में तीनों प्रारुपों में उम्दा प्रदर्शन के लिये दिये गए. रोहित ने 2013 और 2014 में वनडे क्रिकेट में दोहरे शतकों के लिये पुरस्कार जीता था. उसने इस बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी के लिये पुरस्कार जीता. रोहित ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन बनाये थे. उसे वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी चुना गया. जूरी में इयान चैपल, कर्टनी वाल्श, जान राइट, महेला जयवर्धने शामिल थे. इनके अलावा अजित अगरकर, संजय मांजरेकर, रसेल अर्नोल्ड और मार्क निकोलस भी जूरी में थे. सबसे तेज टेस्ट शतक का 30 बरस पुराना विवियन रिचर्ड्स का रिकार्ड तोडने चाले मैकुलम को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का पुरस्कार मिला.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट तेज गेंदबाजी के पुरस्कार के लिये चुना गया जिसने नाटिंघम में चौथे एशेज टेस्ट में 15 रन देकर आठ विकेट लिये थे. सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी का पुरस्कार न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान केन विलियमसन को मिला जिन्होंने वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ 242 रन बनाये थे.
सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी का पुरस्कार एबी डिविलियर्स को मिला जिन्होंने जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में विश्व रिकार्ड शतक बनाया था. उस पारी में उन्होंने 149 रन बनाये थे. वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिये टिम साउदी को चुना गया जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में विश्व कप के एक मैच में 33 रन देकर सात विकेट लिये थे.
वहीं टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार डेविड वीसे को मिला जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिये थे. बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी चुना गया जिसने भारत के खिलाफ पिछले साल वनडे श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola