ePaper

गेंद और बम एक साथ स्‍वीकार्य नहीं : ठाकरे

Updated at : 13 Mar 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
गेंद और बम एक साथ स्‍वीकार्य नहीं : ठाकरे

कोलकाता : अपने देश की सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए लंबी विमान यात्रा के बाद शनिवार रात यहां पहुंची जिसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे कड़े तेवर दिखाए. ठाकरे ने कहा कि गेंद और बम एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : अपने देश की सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए लंबी विमान यात्रा के बाद शनिवार रात यहां पहुंची जिसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे कड़े तेवर दिखाए. ठाकरे ने कहा कि गेंद और बम एक साथ नहीं फेंके जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि क्या हमें ऐसे देश के साथ खेलना जरुरी है जिसने हमेशा हमारी पीठ में छुरा घोंपा है. वहीं आज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

अनिश्चितता समाप्त
इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबु धाबी से कोलकाता पहुंचा जिससे टूर्नामेंट में टीम के प्रतिनिधित्व को लेकर कई दिनों से चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई. पाकिस्तान के दल में 15 खिलाडियों के अलावा अधिकारी और सहायक स्टाफ के 12 सदस्य हैं. पाकिस्तान सरकार द्वारा क्रिकेट बोर्ड को भारत रवानगी के लिए हरी झंडी दिखाने के बाद टीम कडी सुरक्षा के बीच रात सात बजकर 55 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची.

खिलाडियों का स्वागत

हवाई अड्डे पर मौजूदा सैकडों प्रशंसकों ने बाहर निकलने पर शाहिद अफरीदी और उनके खिलाडियों का स्वागत किया. पाकिस्तान के कप्तान ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और फिर दो बसों में टीम के अपने साथियों के साथ टीम होटल चले गए. पाकिस्तानी खिलाडियों को आव्रजन औपचारिकता पूरी करने में लगभग एक घंटे का समय लगा जिसके बाद वे हवाई अड्डे से बाहर निकले. कुछ प्रशंसकों को इस दौरान ‘थ्री चीयर्स फोर इंडिया’ के नारे लगाते भी सुना गया.

सुरक्षा के कडे इंतजाम

पाकिस्तानी दल के लिए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे और हवाई अड्डे पर खिलाडियों के उतरने के दौरान सीआईएसएफ के सैकडों कर्मियों और ब्लैक कमांडोज की नजरें चप्पे चप्पे पर थी. पाकिस्तानी दल में मैनेजर और पूर्व टेस्ट कप्तान इंतिखाब आलम भी शामिल हैं. भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने यहां आगमन पर क्रिकेट टीम का स्वागत किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टीम पाकिस्तान भारत में स्वागत है. अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो और कप तुम्हारा है. हम आपकी हौसलाअफजाई के लिए कोलकाता आएंगे.’

19 मार्च को पाक और भारत की भिडंत

टीम सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ यहां अभ्यास मैच खेलेगी. पाकिस्तान को मुख्य टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 16 मार्च को यहां क्वालीफायर के खिलाफ खेलना है जबकि इसी मैदान पर 19 मार्च को टीम भारत से भिडेगी. पाकिस्तान को इसके बाद मोहाली में 22 मार्च को न्यूजीलैंड और इसी मैदान पर 25 मार्च को आस्ट्रेलिया से खेलना है. पाकिस्तानी टीम को बुधवार को रवाना होना था लेकिन सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर इस पर रोक लगा दी. गुरुवार को गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने भारत से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलने तक टीम भेजने की संभावना ने इनकार कर दिया. भारत सरकार से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद यह मुद्दा सुलझा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola