ePaper

एशिया कप : श्रीलंका ने यूएई को 14 रन से हराया

Updated at : 25 Feb 2016 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया कप : श्रीलंका ने यूएई को 14 रन से हराया

मीरपुर : श्रीलंका ने अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत अपनी खराब बल्लेबाजी की भरपायी करते हुए आज यहां संयुक्त अरब अमीरात को एशिया कप टी20 के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में 14 रन से हराया. संयुक्त अरब अमीरात ने शेरे बांग्ला स्टेडियम में टास जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया और गत विश्व टी20 चैम्पियन […]

विज्ञापन

मीरपुर : श्रीलंका ने अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत अपनी खराब बल्लेबाजी की भरपायी करते हुए आज यहां संयुक्त अरब अमीरात को एशिया कप टी20 के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में 14 रन से हराया. संयुक्त अरब अमीरात ने शेरे बांग्ला स्टेडियम में टास जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया और गत विश्व टी20 चैम्पियन को आठ विकेट पर 129 रन ही बनाने दिये.

चांदीमल ने 39 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 50 रन बनाये. कप्तान लसिथ मलिंगा ने पहले ही ओवर दो विकेट चटकाकर संयुक्त अरब अमीरात को झटका दिया जो अपने निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 115 रन ही बना सकी. हालांकि लक्ष्य काफी कम था लेकिन यूएई की बड़ी टीमों के खिलाफ अनुभवहीनता के कारण वह इस छोटे से लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी.

मैच कभी भी रोमांचक नहीं हुआ, केवल एक घटना में तेज गेंदबाज दुश्मंथा चामीरा को पारी का अंतिम ओवर करने से रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने दो बीमर फेंके थे जो नियमों के खिलाफ हैं. जिससे एंजेलो मैथ्यूज ने ओवर पूरे किये. यूएई के बल्लेबाज शीर्ष क्रम में मिले झटकों से उबर गये थे लेकिन वे लक्ष्य को हासिल करने के करीब कभी भी नहीं लगे. पहले पांच ओवर में यूएई ने चार विकेट गंवा दिये थे जिसमें मलिंगा (चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट) और नुआन कुलसेकरा (चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट) ने विकेट चटकाये. आधी टीम 40 रन के स्कोर से पहले ही पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola