राहुल द्रविड आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में

दुबई : भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड को आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल किया गया. ऐसा आईसीसी की इंटीग्रीटी वर्किंग पार्टी की सिफारिशों के बाद किया गया. आईसीसी बयान के अनुसार, ‘‘निगरानी ग्रुप में कार्यकारी समिति के चेयरमैन शामिल होंगे, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड, कानून विशेषज्ञ लुई […]
दुबई : भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड को आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल किया गया. ऐसा आईसीसी की इंटीग्रीटी वर्किंग पार्टी की सिफारिशों के बाद किया गया.
आईसीसी बयान के अनुसार, ‘‘निगरानी ग्रुप में कार्यकारी समिति के चेयरमैन शामिल होंगे, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड, कानून विशेषज्ञ लुई वेस्टन और स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी सलाहकार जान एबोट (इंटीग्रीटी वर्किंग पार्टी के चेयरमैन) भी शामिल हैं. भ्रष्टाचार रोधी इकाई के चेयरमैन सर रोनी फ्लानागन और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन भी ग्रुप के पदेन सदस्य होंगे. ” द्रविड इस समय बांग्लादेश में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम को कोचिंग दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




