टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, तीन स्पिनर शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 11:02 AM
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने अगले महीने भारत की टर्निंग पिचों पर होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम में तीन स्पिनरों को शामिल किया है. अनुभवी नाथन मैकुलम, मिशेल सेंटनेर और ईश सोढी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. टीम के कप्तान केन विलियमसन होंगे. कोच माइक हेसन ने कहा […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने अगले महीने भारत की टर्निंग पिचों पर होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम में तीन स्पिनरों को शामिल किया है. अनुभवी नाथन मैकुलम, मिशेल सेंटनेर और ईश सोढी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. टीम के कप्तान केन विलियमसन होंगे.
कोच माइक हेसन ने कहा ,‘‘ भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए स्पिनरों को शामिल करने की रणनीति शुरू ही से थी. यह अच्छी बात है कि नाथन फिर उपलब्ध है. वह और मिश सेंटनेर पहले छह ओवर डाल सकते हैं जिससे केन के पास विकल्प बढ जायेंगे.’ न्यूजीलैंड ग्रुप टू में है जिसमें आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और एक क्वालीफायर टीम भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










