ePaper

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ख्वाजा को नहीं मिली आस्ट्रेलियाई टीम में जगह

Updated at : 25 Jan 2016 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे के लिए ख्वाजा को नहीं मिली आस्ट्रेलियाई टीम में जगह

सिडनी : आस्ट्रेलिया ने हाल में संपन्न एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम के लगभग सभी सदस्यों को न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी बरकरार रखा है. फार्म में चल रहे बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को इस तरह एक बार फिर टीम में […]

विज्ञापन

सिडनी : आस्ट्रेलिया ने हाल में संपन्न एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम के लगभग सभी सदस्यों को न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी बरकरार रखा है. फार्म में चल रहे बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को इस तरह एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली.

राष्ट्रीय चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ श्रृंखला में शानदार जीत के बाद टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.” उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस दौरे पर स्पिन विकल्प के तौर पर नाथन लियोन की जगह एडम जंपा को टीम में चुना है.” मार्श ने कहा, ‘‘यह हमें आईसीसी विश्व टी20 से पहले एडम के प्रदर्शन को देखने का अच्छा मौका देगा.” विश्व टी20 का आयोजन भारत में मार्च और अप्रैल में किया जायेगा.

हालांकि रविवार को बीबीएल फाइनल में 40 गेंद में 70 रन बनाकर मैच आफ द मैच बने ख्वाजा को टीम में जगह नहीं दी गयी है.

चैपल-हैडली ट्राफी की शुरुआत आकलैंड में होगी जिसके बाद छह फरवरी को वेलिंगटन जबकि आठ फरवरी को हैमिल्टन में वनडे खेले जायेंगे. वनडे श्रृंखला के बाद टेस्ट श्रृंखला भी होगी.

टीम इस प्रकार है:

स्टीव स्मिथ :कप्तान:, डेविड वार्नर, जार्ज बैली, स्काट बोलैंड, जेम्स फाकनर, आरोन फिंच, जान हास्टिंग्स, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, मैथ्यू वेड और एडम जंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola