IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, बेंगलुरु की जीत से बदला समीकरण; जानें अब कौन है किंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Apr 2026 7:00 AM

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई

IPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल हुआ है. लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेट से हराकर आरसीबी टॉप पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: लगातार दो मैच जीतकर आरसीबी की टीम 8 अंक और +1.503 के नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. बेंगलुरु की टीम मौजूदा सीजन में अबतक केवल एक मैच हारी है. जबकि चार मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है. आरसीबी ने पहले मुकाबले में हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था. फिर दूसरे मैच में चेन्नई को 43 रन से मात दिया. हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने तीसरे मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया था. उसके बाद आरसीबी फिर से जीत की पटरी पर सवार हुई और चौथे मैच में मुंबई को 18 रन से हरा दिया. फिर बुधवार को लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में हराया.

नंबर दो पर राजस्थान रॉयल्स, केकेआर सबसे फिसड्डी

प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर राजस्थान रॉयल्स है. 5 मैच खेलने के बाद उसके 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट हैं. उसने भी 4 मुकाबले जीते हैं. नंबर तीन पर पंजाब की टीम है, जिसके 7 अंक हैं. चौथे नंबर हैदराबाद की टीम है, जिसके 4 अंक हैं. नंबर पांच पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसके 4 अंक हैं. नंबर 6 पर गुजरात, 7वें नंबर पर लखनऊ, चेन्नई सुपर किंग्स नंबर 8, मुंबई इंडियंस 9वें नंबर पर और 10वें नंबर पर केकेआर की टीम है. केकेआर 5 मैच खेल चुकी है, लेकिन अपना खाता भी नहीं खोल पायी है.

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद कहर बनकर टूटे कोहली

दर्द से छटपटा उठे ऋषभ पंत, जोश हेजलवुड की गेंद बाईं कोहनी पर लगी, कराहते हुए छोड़ा मैदान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola