RCB vs LSG, IPL 2026: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद कहर बनकर टूटे कोहली

Updated:
विज्ञापन

रजत पाटीदार और विराट कोहली, फोटो पीटीआई

RCB vs LSG, IPL 2026: आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया.

विज्ञापन

RCB vs LSG, IPL 2026: आरसीबी ने लखनऊ को पहले 146 के स्कोर पर ढेर किया, फिर 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. गेंदबाजों के बाद आरसीबी के बल्लेबाजों ने भी लखनऊ पर कहर बरपाया.

विज्ञापन

विराट कोहली ने खेली 49 रनों की तूफानी पारी

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल विराट कोहली ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और एक छक्का जमाया. हालांकि वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और अवेश खान की गेंद पर आउट हो गए. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार 27, जितेश शर्मा 23, टिम डेविड 14 और रोमारियो शेफर्ड ने भी 14 रन बनाया. डेविड और शेफर्ड आखिर तक आउट नहीं हुए.

भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम डार की घातक गेंदबाजी

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम डार ने घातक गेंदबाजी की. डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाया. जबकि भुवी ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जोश हेजलवुड ने एक और क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए.

लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने खेली अच्छी पारी

लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने खेली अच्छी पारी खेली. मार्श ने 40, बडोनी ने 38 और मुकुल ने 39 रन की पारी खेली. इसके अलावा एडेन मार्कराम केवल 12 रन बनकार आउट हुए. कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. जोश हेजलवुड की गेंद पंत के बाईं कोहनी पर लगी और दर्द से झटपटाने लगे. पंत ने 6 गेंदों का सामना किया. लखनऊ से राजकुमार यादव ने तीन और आवेश खान ने दो विकेट चटकाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola