दानापुर रेल मंडल के नेऊरा स्टेशन पर काम के कारण 7 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला, टाइमिंग में भी बदलाव

Published by :Pratyush Prashant
Published at :19 Apr 2026 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rail April 2026

नेऊरा स्टेशन

Bihar Railways: दानापुर मंडल के नेऊरा स्टेशन पर चल रहे महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी कार्य के कारण कई ट्रेनों के आवाजाही में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, तो कई के रूट और समय में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Railways: दानापुर रेल मंडल के नेऊरा स्टेशन पर कनेक्टिविटी कार्य (NI) के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. 18 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस काम के कारण सासाराम, डीडीयू और आरा जाने वाली कई ट्रेनें सिर्फ ट्रेनें रद्द ही नहीं हुई हैं, बल्कि दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का रास्ता भी बदल दिया गया है.

पटना से सासाराम और आरा जाने वाले ध्यान दें

नेऊरा-जटडुमरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य का सबसे ज्यादा असर लोकल यात्रियों पर पड़ने वाला है. रेलवे द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, 25 और 26 अप्रैल को कुल सात पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी.

इसमें पटना-सासाराम, सासाराम-पटना, पटना-डीडीयू और पटना-आरा जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.ये ट्रेनें रोजाना हजारों नौकरीपेशा और छोटे व्यापारियों की लाइफलाइन मानी जाती हैं, जिनके बंद होने से यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है.

गया और जहानाबाद होकर चलेंगी एक्सप्रेस

सिर्फ लोकल ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली और इंदौर जैसे बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों पर भी इस ब्लॉक का साया है. 25 अप्रैल को चलने वाली नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल, इंदौर-पटना, अजमेर-भागलपुर और सूरत-भागलपुर जैसी गाड़ियां अपने नियमित रूट के बजाय डीडीयू-गया-जहानाबाद होकर पटना पहुंचेंगी.

इसके अलावा दिल्ली-कामाख्या और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस को गया-तिलैया-किउल के रास्ते डायवर्ट किया गया है. यात्रा में लगने वाला अतिरिक्त समय आपकी थकान बढ़ा सकता है, क्योंकि कई ट्रेनें 30 से 300 मिनट की देरी से चल रही हैं.

बिहटा और दानापुर बनेंगे नए टर्मिनल

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन भी किया है. जयनगर-आरा एक्सप्रेस अब केवल दानापुर तक ही आएगी, जबकि दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को राजेंद्रनगर में ही रोक दिया जाएगा.

26 अप्रैल को कुछ पैसेंजर ट्रेनों को बिहटा स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है. दानापुर-बक्सर, बक्सर-पटना और बनारस-पटना एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में भी फेरबदल किया गया है. कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से 5 घंटे तक की देरी से चल सकती हैं.

किऊल-गया रेलखंड पर अब तेज दौड़ेंगी ट्रेनें

इन परेशानियों के बीच किऊल-गया रेलखंड के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी आई है. सिरारी और शेखपुरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 40 पर लगा परमानेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन अब हटा लिया गया है.

पहले सुरक्षा कारणों से यहां ट्रेनों की गति 40 किमी प्रति घंटा तय थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है. इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों का कीमती समय बचेगा.

Also Read: रक्सौल-मुजफ्फरपुर ट्रेन अब सिकटा तक आएगी, जानिए रेलवे के इस नए रूट का पूरा टाइमटेबल

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन