रक्सौल-मुजफ्फरपुर ट्रेन अब सिकटा तक आएगी, जानिए रेलवे के इस नए रूट का पूरा टाइमटेबल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Apr 2026 6:18 PM

विज्ञापन

मेमू स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Narkatiaganj Sikta Railway Train: बिहार के नरकटियागंज और सिकटा इलाके के यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे बोर्ड ने मेमू ट्रेनों के विस्तार को मंजूरी दी है. अब दरभंगा और मुजफ्फरपुर तक सीधी यात्रा आसान होगी. इस फैसले से बॉर्डर इलाकों के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Narkatiaganj Sikta Railway Train: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सांसद सुनील कुमार की लगातार कोशिश अब सफल हो गई है. रेलवे बोर्ड ने नरकटियागंज और सिकटा से चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेनों के विस्तार को मंजूरी दे दी है.

रक्सौल होते हुए दरभंगा तक चलेगी

इस फैसले के बाद अब यात्रियों को सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी. रेलवे के अनुसार, रक्सौल से दरभंगा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63373 और 63374 का विस्तार कर दिया गया है. अब यह ट्रेन नरकटियागंज से सिकटा और रक्सौल होते हुए दरभंगा तक चलेगी. इससे आसपास के लोगों को सीधे दरभंगा जाने की सुविधा मिल जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सांसद सुनील कुमार ने की मांग

इसके साथ ही रक्सौल से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63313 और 63314 का भी विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन सिकटा से चलेगी और नरकटियागंज होते हुए मुजफ्फरपुर तक जाएगी. इससे बॉर्डर इलाके के यात्रियों को आने जाने में काफी आसानी होगी.

बताया जा रहा है कि सांसद सुनील कुमार ने इस मांग को लगातार रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के सामने रखा था. क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए उन्होंने बार बार इस मुद्दे को उठाया. उनके प्रयासों के बाद अब यह सुविधा शुरू होने जा रही है. इस फैसले से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन