घटिया गेंदबाजी और फिल्डिंग ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

ब्रिसबेन : ऑस्ट्रेलिया के हाथों आज भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के पीछे भी गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही. आज फिर गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये. स्पिनरों के दम पर उछलने वाली टीम इंडिया को इस विभाग में निराशा हाथ लगी. आर अश्विन ने दस ओवर की गेंदबाजी में […]
ब्रिसबेन : ऑस्ट्रेलिया के हाथों आज भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के पीछे भी गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही. आज फिर गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये. स्पिनरों के दम पर उछलने वाली टीम इंडिया को इस विभाग में निराशा हाथ लगी. आर अश्विन ने दस ओवर की गेंदबाजी में 60 रन लुटाये और एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके.
तेज गेंदबाजों में एक-एक विकेट उमेश यादव और इशांत शर्मा को मिले, लेकिन दोनों ने इसके लिए जमकर रन खर्च किये. इशांत ने 10 ओवर में 60 रन देकर 1 विकेट लिये. वहीं उमेश यादव ने 10 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लेकर सबसे अधिक 74 रन दिये. पहले मैच में सबसे अधिक तीन विकेट लेने वाले बरिंदर सरन को आज कोई भी विकेट नहीं मिल. एक विकेट रवींद्र जडेजा की झोली में आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




