ePaper

डेविड वार्नर दूसरी बार बने पिता, बेटी का नाम रखा इंडी राए

Updated at : 14 Jan 2016 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
डेविड वार्नर दूसरी बार बने पिता, बेटी का नाम रखा इंडी राए

मेलबार्न : आस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्‌समैन डेविड वार्नर को दूसरी बार पिता बनने का गौरव मिला है. आज सुबह डेविड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी साथ ही इंस्टाग्राम पर बच्ची और अपनी तसवीर भी साझा की है. उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम इंडी राए है, जो उनकी दूसरी बेटी है. उनकी […]

विज्ञापन

मेलबार्न : आस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्‌समैन डेविड वार्नर को दूसरी बार पिता बनने का गौरव मिला है. आज सुबह डेविड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी साथ ही इंस्टाग्राम पर बच्ची और अपनी तसवीर भी साझा की है. उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम इंडी राए है, जो उनकी दूसरी बेटी है. उनकी बड़ी का नाम इवी माए है.

https://www.instagram.com/p/BAftYMvCQOM/

https://www.instagram.com/p/BAftmP1CQOj/

वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस की इससे पहले 16 महीने की बेटी इवी माए है. उन्होंने अपनी दूसरी बच्ची का नाम इंडी राए रखा. वार्नर ने नवजात बच्ची और उसकी मां के साथ बडी बेटी की फोटो भी पोस्ट की है.

उन्होंने लिखा ,‘‘ कैंडी वार्नर वन और मैंने अपनी नन्हीं बेटी इंडी राए वार्नर का सुबह इस संसार में स्वागत किया. इवी माए पहली बार अपनी छोटी बहन से मिली.’ वार्नर ने भारत के खिलाफ पर्थ में पहला वनडे खेला लेकिन वह कल दूसरा और फिर तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola