''रावलपिंडी एक्सप्रेस'' को शाहरुख ने किया किस, वीडिया वायरल
Updated at : 01 Dec 2015 4:52 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक गजब का वाकया हुआ. शाहरुख खान ने खुश होकर शोएब को किस कर दिया. इस किसिंग वाले वीडियो को शोएब अपने ट्विटर अकांउट में शेयर कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो […]
विज्ञापन
मुंबई : रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक गजब का वाकया हुआ. शाहरुख खान ने खुश होकर शोएब को किस कर दिया.
इस किसिंग वाले वीडियो को शोएब अपने ट्विटर अकांउट में शेयर कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गयी. दरअसल ट्विटर की दुनिया से दूर रहने वाले शोएब अख्तर कुछ दिनों पहले ही ट्विटर से जुड़े.
इधर ट्विटर से जुड़ने पर खुश होकर शाहरुख ने उन्हें किस किया और उनका स्वागत किया. इसके साथ ही शाहरुख ने उन्हें कुछ मैसेज भी किया. वहीं शोएब ने भी शाहरुख के प्यार को जवाब देते हुए उन्हें love srk लिखा. ज्ञात हो शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे हैं. आज भी उनका सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड किसी ने नहीं तोड़ा है. शोएब अख्तर आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




