भारत से खेलना जरुरी, स्थान मायने नहीं रखता : अकरम
Updated at : 26 Nov 2015 4:01 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि यदि सरकार द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली को मंजूरी दे देती है तो पाकिस्तान को भारत में भी प्रस्तावित श्रृंखला खेलने से गुरेज नहीं होना चाहिये. दोनों एशियाई दिग्गजों के तटस्थ स्थान पर खेलने की संभावना है और श्रीलंका मेजबानी की दौड में अग्रणी […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि यदि सरकार द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली को मंजूरी दे देती है तो पाकिस्तान को भारत में भी प्रस्तावित श्रृंखला खेलने से गुरेज नहीं होना चाहिये. दोनों एशियाई दिग्गजों के तटस्थ स्थान पर खेलने की संभावना है और श्रीलंका मेजबानी की दौड में अग्रणी है.
अकरम ने कहा ,‘‘ यह मायने नहीं रखता कि भारत और पाकिस्तान कहां खेल रहे हैं. यदि सरकार मंजूरी देती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में भी खेल सकती है. सबसे अहम बात भारत पाक क्रिकेट श्रृंखला की बहाली है.” पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत पाक क्रिकेट संबंधों में आगे बढ़ना बहुत जरुरी है क्योंकि दोनों देशों के लोग इन्हें आपस में खेलते देखना चाहते हैं.
उन्होंने जियो न्यूज चैनल से कहा ,‘‘ खेल के हित में यह जरुरी है कि दोनों देश एक दूसरे से खेले. यह श्रृंखला होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.” पीसीबी ने एक बयान में कहा कि दुबई में पीसीबी और बीसीसीआई अध्यक्ष की मुलाकात के बाद मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है. इसने कहा ,‘‘ पीसीबी ने सरकार को दुबई में हुई बातचीत से अवगत करा दिया है. पीसीबी ने सरकार से एनओसी नहीं मांगी है. इस मसले पर फैसला लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




