योगी सरकार का तोहफा, लाखों छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट

Updated at : 07 Apr 2026 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Yogi Adityanath listens concerns of people

योगी आदित्यनाथ लोगों से बात करते हुए, फोटो पीटीआई

UP Free Tablet: उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे. योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी.

विज्ञापन

UP Free Tablet: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णय के बारे में जानकारी दी. खन्ना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जिसे छात्र-छात्राओं के बीच फ्री में बांटी जाएगी.

60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट बांटे जा चुके हैं

यूपी के वित्त मंत्री ने बताया – राज्य में अब तक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट बांटे जा चुके हैं. 25 लाख और टैबलेट, स्मार्टफोन बांटे जाएंगे.

इन्हें मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन योजना का लाभ

फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन पाने वाले लाभार्थियों में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उच्च शिक्षा संस्थान में पढ़ रहे छात्र या सेवा मित्र पोर्टल पर कुशल युवा वर्ग के तहत रजिस्टर्ड युवा शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में आज से लॉकडाउन! रात 8 बजे के बाद बाजार, शॉपिंग मॉल बंद, 10 बजे के बाद शादियों पर पाबंदी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola