हैट्रिक हार से टूटी CSK, अश्विन ने धोनी सेना को दिया विनिंग फॉर्मूला

Updated:
विज्ञापन
ashwin winning tips

चेन्नई और आरसीबी के खिलाड़ी, इनसाइट में आर अश्विन, फोटो पीटीआई

CSK Ashwin Winning Tips: चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा आईपीएल सीजन में लगातार तीन हार से पूरी तरह टूट चुकी है. रविवार को आरसीबी से हार के बाद चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. इस बीच टीम के पूर्व साथी और दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को विनिंग फॉर्मूला दिया है.

विज्ञापन

CSK Ashwin Winning Tips: अश्विन ने जिओ हॉटस्टार से बातचीत में कहा, मुझे यकीन है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण होगा. ईमानदारी से कहूं तो युवा टीम के साथ आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही रास्ता है, अतीत को पीछे छोड़कर अपने खेल का स्तर ऊंचा करना.

चेन्नई को वर्क स्टाइल और टीम के अंदर माहौल बदलना होगा : अश्विन

आर अश्विन ने कहा- चेन्नई को आगे मैच जीतना है, तो उसे अपने वर्क स्टाइल में बदलाव और टीम के अंदर माहौल ठीक करना होगा. अश्विन ने कहा- मुझे यकीन है कि आरसीबी से मिली करारी हार के बाद चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में बेहद निराशा का माहौल होगा.

युवा खिलाड़ियों से जवाबदेही की उम्मीद करना उचित नहीं

भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा – युवा खिलाड़ियों से जवाबदेही की उम्मीद करना उचित नहीं है. सीएसके की टीम में कुछ कमियां हैं. टीम में कई अनुभवहीन खिलाड़ी हैं. वे उस उम्र में हैं जहां उन्हें मैदान पर उतरकर क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए. आप उन पर सीएसके की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव नहीं डाल सकते.

ये भी पढ़ें: SRH पर जीत के बाद पंत के मैजिक मूव्स ने लूटी महफिल: वीडियो देख LSG ने कर दी खास डिमांड

चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSk की हालत सबसे खराब

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola