चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Rajat Patidar Catch Video

रजत पाटीदार की शानदार फील्डिंग, फोटो पीटीआई

Rajat Patidar Catch Video: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में रजत पाटीदार ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली. मैच के एक निर्णायक मोड़ पर पाटीदार ने हवा में उड़ते हुए प्रशांत वीर का जो कैच पकड़ा, उसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और इंटरनेट पर फैंस को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद प्रशांत वीर (43 रन) और जेमी ओवरटन (27 रन) तेजी से रन बटोरकर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाने की कोशिश कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार ने चालाकी दिखाते हुए 131.1 किमी/घंटा की रफ्तार से एक शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी. प्रशांत वीर ने इस पर एक्स्ट्रा कवर की ओर एक जोरदार पंच लगाया. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में काफी ऊंची उठ गई.

पाटीदार की चीते जैसी फुर्ती

प्रशांत वीर ने भुवी की गेंद पर जोरदार पंच तो मारा, लेकिन सीधे रजत पाटीदार के हाथों में चल गई. कवर क्षेत्र में तैनात रजत पाटीदार ने अपनी बाईं ओर एक लंबी छलांग लगाई. हवा में गोता लगाते हुए कठिन कैच को सुरक्षित तरीके से अपने हाथों में कैद कर लिया. नतीजा, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे प्रशांत वीर को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.

प्रशांत वीर ने खेली 43 रनों की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से प्रशांत वीर ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और एक छक्का जमाया.

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही आईपीएल में 200 विकेट पूरा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं.

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची

युजवेंद्र चहल – 176 मैच – 224 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 192 मैच – 202 विकेट
सुनील नारायण – 191 मैच- 193 विकेट
पीयूष चाहला – 192 मैच- 192 विकेट
आर अश्विन – 221 मैच- 187 विकेट

ये भी पढ़ें: IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSk की हालत सबसे खराब

6,2,4,6,6,6… टिम डेविड ने 19वें ओवर में मचाया गदर, ओवरटन की लगी क्लास

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola