पिच विवाद : शास्त्री-नाईक के बहस की जांच करेंगे वेंगसरकर
Updated at : 30 Oct 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पांचवें वनडे के दौरान वानखेडे स्टेडियम के पिच क्यूरेटर सुधीर नाईक और टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री के बीच हुई बहस की जांच करेंगे. एमसीए के एक अन्य उपाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा ,‘‘ […]
विज्ञापन
मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पांचवें वनडे के दौरान वानखेडे स्टेडियम के पिच क्यूरेटर सुधीर नाईक और टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री के बीच हुई बहस की जांच करेंगे.
एमसीए के एक अन्य उपाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा ,‘‘ सुधीर नाईक ने वानखेडे स्टेडियम पर उस दिन जो हुआ, उसका ब्यौरा दे दिया है. एमसीए की प्रबंधन समिति ने उपाध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर को इस मसले का हल निकालने का जिम्मा सौंपा है.” उन्होंने कहा ,‘‘वह दोनों पक्षों से बात करके समिति की पांच नवंबर को होने वाली अगली बैठक में रिपोर्ट देंगे. समिति भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




