ePaper

भारतीय टीम प्रबंधन वानखेडे के विकेट से नाखुश

Updated at : 25 Oct 2015 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम प्रबंधन वानखेडे के विकेट से नाखुश

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के मैदानकर्मियों ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये वानखेडे स्टेडियम में जो पिच तैयार की थी उससे भारतीय टीम प्रबंधन नाखुश था. एमसीए सूत्रों ने कहा कि टीम प्रबंधन चाहता था कि ऐसी पिच तैयार की जाए जिससे स्पिनरों को थोडी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ के मैदानकर्मियों ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये वानखेडे स्टेडियम में जो पिच तैयार की थी उससे भारतीय टीम प्रबंधन नाखुश था.

एमसीए सूत्रों ने कहा कि टीम प्रबंधन चाहता था कि ऐसी पिच तैयार की जाए जिससे स्पिनरों को थोडी मदद मिले क्योंकि यह भारतीय आक्रमण के मुख्य हथियार है लेकिन मैच के लिये पूरी तरह से सपाट विकेट तैयार कर दिया गया.

सूत्रों ने कहा, ‘‘वे ऐसा ट्रैक चाहते थे जिसमें गेंद थोडा टर्न ले लेकिन उनका सुझाव नकार दिया गया और ऐसी पिच तैयार की गयी जिसमें 350 के करीब स्कोर बने. ” दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर चार विकेट पर 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारतीय टीम 224 रन पर आउट हो गयी और उसने पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से गंवा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola