सचिन की तरह कैरियर का अंत करना चाहते हैं यूनिस खान

कराची : सचिन तेंदुलकर की तरह पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज यूनिस खान भी अपने घरेलू मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं. यूनिस ने जियो सुपर चैनल से कहा ,‘‘ मैं भी चाहता हूं कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और कोचों के सामने आखिरी टेस्ट खेला, मैं भी उसी […]
कराची : सचिन तेंदुलकर की तरह पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज यूनिस खान भी अपने घरेलू मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं. यूनिस ने जियो सुपर चैनल से कहा ,‘‘ मैं भी चाहता हूं कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और कोचों के सामने आखिरी टेस्ट खेला, मैं भी उसी तरह से क्रिकेट को अलविदा कहूं.” उन्होंने कहा ,‘‘ तेंदुलकर के लिये यह बेहतरीन विदाई रही और मैं भी वैसा ही चाहता हूं. हम पिछले छह साल से अपने देश में नहीं खेल पाये जो अखरता है.
हमें एक मुल्क के तौर पर हालात को बदलना होगा ताकि पाकिस्तान में क्रिकेट हो सके.” उन्होंने कहा ,‘‘ यदि मुझे अपना आखिरी मैच पाकिस्तान में अपने अजीजों के सामने खेलने का मौका मिला और मेरा साथ देने वाले मेरे सामने होंगे तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकूंगा.” यूनिस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन कल पाकिस्तान के लिये सर्वाधिक टेस्ट रनों का जावेद मियांदाद का 8882 रन का रिकार्ड तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




