भारत वनडे श्रृंखला में मजबूती से वापसी करेगा, इसे हलके में नहीं ले सकते : डुमिनी

कोलकाता : दक्षिण अफ्रीका ने भले ही टी20 श्रृंखला बड़े आराम से जीत ली हो लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज जेपी डुमिनी का मानना है कि भारत आगामी वनडे श्रृंखला में मजबूती से वापसी करेगा और उनकी टीम इसे हलके में नहीं ले सकती. दक्षिण अफ्रीका ने धर्मशाला और कटक टी20 में भारत को हराकर श्रृंखला […]
कोलकाता : दक्षिण अफ्रीका ने भले ही टी20 श्रृंखला बड़े आराम से जीत ली हो लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज जेपी डुमिनी का मानना है कि भारत आगामी वनडे श्रृंखला में मजबूती से वापसी करेगा और उनकी टीम इसे हलके में नहीं ले सकती.
दक्षिण अफ्रीका ने धर्मशाला और कटक टी20 में भारत को हराकर श्रृंखला 2-0 से जीती जबकि तीसरा और आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. मैन आफ द सीरिज रहे डुमिनी ने कल कहा ,‘‘ एक टीम के रुप में हम अपेक्षा करते हैं कि वह दोनों श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमें कोई भ्रम नहीं है कि वनडे श्रृंखला आसान होगी. हमें पता है कि कडी मेहनत करनी होगी और अच्छा खेलना होगा.’ वनडे श्रृंखला का पहला मैच कानपुर में खेला जायेगा और डुमिनी ने कहा कि उनकी टीम दमदार शुरुआत करने उतरेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




