ePaper

ललित मोदी ने शशांक मनोहर को दूसरी बार बीसीसीआई अध्‍यक्ष बनने के लिए बधाई दी

Updated at : 04 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
ललित मोदी ने शशांक मनोहर को दूसरी बार बीसीसीआई अध्‍यक्ष बनने के लिए बधाई दी

नयी दिल्ली : आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने दूसरी बार बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए आज शशांक मनोहर को बधाई दी. वकील से प्रशासक बने 58 साल के मनोहर को इस शीर्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया. आईपीएल के दूसरे और तीसरे टूर्नामेंट में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद से ब्रिटेन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने दूसरी बार बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए आज शशांक मनोहर को बधाई दी. वकील से प्रशासक बने 58 साल के मनोहर को इस शीर्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया.

आईपीएल के दूसरे और तीसरे टूर्नामेंट में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद से ब्रिटेन में रह रहे मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बीसीसीआई, आईपीएल और आईसीसी में आखिर चीजों को पाक साफ करने का अभियान चला.
शशांक मनोहर को बधाई. काम को अंजाम देने में सक्षम एकमात्र व्यक्ति. ” गैरमान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष आदित्य वर्मा के साथ मनोहर की तस्वीर भी ट्वीट करते हुए मोदी ने कहा कि सही आदमी के शीर्ष पर होने से क्रिकेट जगत को उम्मीद बंधी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola