MI vs SRH : हार के बाद बोले हार्दिक पंड्या- केवल गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा

Published by :Amitabh Kumar
Published at :30 Apr 2026 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या (Photo: PTI)

MI vs SRH : ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की शानदार फिफ्टी से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. नीचे पढ़ें इस हार के बाद हार्दिक पंड्या ने क्या कहा.

विज्ञापन

MI vs SRH : मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि 243 रन जैसा बड़ा स्कोर बनाने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि गेंदबाज इसे बचा लेंगे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ऐसा नहीं कर पाई. उन्होंने माना कि गेंदबाजी में कमी रह गई. इसका फायदा विरोधी टीम ने उठाया और मैच हाथ से निकल गया. हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा कि ओस का ज्यादा असर नहीं था, बल्कि विरोधी टीम ने अच्छे शॉट खेले और उनकी टीम ने खराब गेंदबाजी की.

हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?

हार्दिक पंड्या ने कहा कि इस सीजन में टीम को मौके तो मिले, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं पाए. यही निराशा की वजह है. उन्होंने साफ किया कि वह केवल गेंदबाजों को दोष नहीं देंगे, क्योंकि पूरी टीम ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. पंड्या ने कहा कि मुंबई इंडियन्स जिस खेल के लिए जानी जाती है, वैसा प्रदर्शन हम नहीं दिखा सके. उन्होंने टीम मालिक और सपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि सभी काफी जुनूनी हैं.

सनराइजर्स के इन प्लेयर्स ने किया कमाल

मुंबई के 244 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने हेड (76 रन, 30 गेंद, आठ छक्के, चार चौके) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बीच पहले विकेट की 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65 रन, 30 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

रेयान रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए

रेयान रिकेल्टन ने इससे पहले अपने करियर और मुंबई के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 55 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 123 रन बनाए. इससे मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola