IND vs SA : सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4000 जवान, एक अक्टूबर से मिलेंगे मैच के टिकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2015 3:57 PM
कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को ग्रीन पार्क में होने वाले एक दिवसीय मैच के टिकट दो दिन बाद यानि एक अक्टूबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम के टिकट काउंटर और एक निजी बैंक के द्वारा दर्शको के लिये उपलब्ध होंगे. उधर मैच के लिये पुलिस प्रशासन ने करीब चार हजार […]
कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को ग्रीन पार्क में होने वाले एक दिवसीय मैच के टिकट दो दिन बाद यानि एक अक्टूबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम के टिकट काउंटर और एक निजी बैंक के द्वारा दर्शको के लिये उपलब्ध होंगे.
उधर मैच के लिये पुलिस प्रशासन ने करीब चार हजार सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला ग्रीन पार्क और खिलाडियों के लिये ठहरने वाले होटल की निगरानी के लिये किया है. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सीईओ ललित खन्ना ने बताया कि मंहगे वीआईपी पवैलियन और गर्वनर पवैलियन बाक्स की बिक्री केवल यूपीसीए और जिला प्रशासन की जांच पडताल के बाद की जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










