प्रो कबड्डी में अमिताभ बच्चन के बाद सौरव गांगुली ने गाया राष्ट्रगान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2015 9:44 PM
कोलकाता : प्रो कबड्डी लीग के कोलकाता चरण की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने आज इस खेल का समर्थन किया और स्थानीय फ्रेंचाइजी बंगाल वारियर्स से शहर के लिए जीत दर्ज करने की अपील की. पहले टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच सातवें स्थान पर रही बंगाल वारियर्स […]
कोलकाता : प्रो कबड्डी लीग के कोलकाता चरण की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने आज इस खेल का समर्थन किया और स्थानीय फ्रेंचाइजी बंगाल वारियर्स से शहर के लिए जीत दर्ज करने की अपील की.
पहले टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच सातवें स्थान पर रही बंगाल वारियर्स की टीम को सफलता का मंत्र देते हुए गांगुली ने कहा कि उसे पंगा लेना होगा. गांगुली ने कहा, उन्हें थोड़ा पंगा लेना होगा. हमने आईपीएल और आईएसएल जीता है. उम्मीद करते हैं कि कबड्डी में भी हम खिताब जीतेंगे. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, उम्मीद करते हैं कि अभिषेक बच्चन की टीम हमारी टीम को हल्के में लेने की गलती करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










