ePaper

इंग्लैंड में बल्लेबाजों को अर्जुन तेंदुलकर ने करायी नेट प्रैक्टिस, देखें वीडियो

Updated at : 17 Jul 2015 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड में बल्लेबाजों को अर्जुन तेंदुलकर ने करायी नेट प्रैक्टिस, देखें वीडियो

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड में बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराते दिखे हैं. उनकी गेंदबाजी पर बल्लेबाज प्रैक्टिस कर रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि क्या जल्दी ही अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं? कुछ महीनों पहले अर्जुन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम […]

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड में बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराते दिखे हैं. उनकी गेंदबाजी पर बल्लेबाज प्रैक्टिस कर रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि क्या जल्दी ही अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं? कुछ महीनों पहले अर्जुन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम से गेंदबाजी के टिप्स लिये थे. अकरम ने उनकी प्रशंसक करते हुए कहा था कि उनमें काफी ऊर्जा है और भविष्य उज्जवल है.

https://www.youtube.com/watch?v=s0J0I4I9KaI

क्रिकेट के भगवान माने जाने सचिन तेंदुलकर अर्जुन तेंदुलकर के पिता हैंऔर उन्होंने अर्जुन के भविष्य पर टिप्पणी करने की बजाय हमेशा यह कहा है कि उन्हें अभी थोड़ा समय दीजिए. सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को चकित कर दिया. यही कारण है कि उन्हें क्रिकेट के आइडल सर डॉन ब्रेडमैन के समकक्ष माना गया और खुद ब्रेडमैन ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर में अपनी छवि दिखती है.अब देखना यह है कि क्रिकेट के भगवान का यह सपूत किस तरह क्रिकेट की दुनिया में दस्तक देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola