टेस्ट क्रिकेट में ''रिजर्व डे'' होना चाहिए : विराट कोहली
Updated at : 14 Jun 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन

फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान बार बार हुई बारिश से परेशान भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि पांच दिनी मैचों में रिजर्व डे कोई बुरा सुझाव नहीं है. ड्रॉ पर छूटे इस मैच में बारिश के कारण 250 से अधिक ओवरों का नुकसान हुआ. कोहली ने कहा कि […]
विज्ञापन
फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान बार बार हुई बारिश से परेशान भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि पांच दिनी मैचों में रिजर्व डे कोई बुरा सुझाव नहीं है.
ड्रॉ पर छूटे इस मैच में बारिश के कारण 250 से अधिक ओवरों का नुकसान हुआ. कोहली ने कहा कि वनडे की तरह टेस्ट में भी रिजर्व डे को आजमाया जाना चाहिये. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , यह बहस का विषय है लेकिन इस पर विचार किया जा सकता है.
खेल के हालात को देखते हुए एक दिन और जोडा जा सकता है. उन्होंने कहा ,यदि मैच का नतीजा निकल सकता है तो दबदबा बनाने वाली टीम को तीन सत्र पूरे करके जीत दर्ज करने या ड्रॉ कराने का मौका दिया जाना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




