बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया, धौनी की गैर मौजूदगी में कोहली का टेस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 3:03 PM
विज्ञापन
ढाका : बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरु हो रही क्रिकेट श्रृंखला के लिए विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज ढाका पहुंच गयी. इस श्रृंखला में भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एकमात्र टेस्ट के बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे.भारत की 14-सदस्यीय टीम कोलकाता से ढाका के लिए रवाना हुई […]
विज्ञापन
ढाका : बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरु हो रही क्रिकेट श्रृंखला के लिए विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज ढाका पहुंच गयी. इस श्रृंखला में भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एकमात्र टेस्ट के बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे.भारत की 14-सदस्यीय टीम कोलकाता से ढाका के लिए रवाना हुई जहां टीम श्रृंखला से पहले एक शिविर में हिस्सा ले रही थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अचानक महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर खेलेंगे. टेस्ट टीम में शामिल के एल राहुल डेंगू बुखार के कारण टीम के साथ नहीं जा सके. ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2013 में खेला था.
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत हासिल हुई है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. सभी टेस्ट मैच बांग्लादेश में खेले गये हैं और अंतिम बार दोनों टीमें 2009-2010 में द्विपक्षीय श्रृंखला एक-दूसरे से भिडी थी. भारत ने इस श्रृंखला को 2-0 से जीत लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










