ePaper

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगायेंगे सचिन तेंदुलकर,विराट कोहली

Updated at : 03 Jun 2015 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगायेंगे सचिन तेंदुलकर,विराट कोहली

नयी दिल्ली : स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ओलंपिक दोहरे पदक विजेता सुशील कुमार पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगायेंगे. पर्यावरण मंत्रालय ने स्टार स्‍टार खिलाडियों को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश भर में चलाये जाने वाले वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने का न्यौता दिया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ओलंपिक दोहरे पदक विजेता सुशील कुमार पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगायेंगे. पर्यावरण मंत्रालय ने स्टार स्‍टार खिलाडियों को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश भर में चलाये जाने वाले वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने का न्यौता दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक निवास पर वृक्षारोपण करके अभियान का आगाज करेंगे. वहीं भारत के टेस्ट कप्तान कोहली और पहलवान सुशील पर्यावरण मंत्रालय में पौधा लगायेंगे. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इसी तरह का कार्यक्रम मुंबई में भी होगा जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के साथ तेंदुलकर भी हिस्सा लेंगे.

वडोदरा में इरफान और युसूफ पठान इसमें हिस्सा लेंगे जबकि इंदौर में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी, बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले और प्रदेश के पर्यावरण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वृक्षारोपण करेंगे. सात जून को बांग्लादेश रवाना हो रही भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कोलकाता में एक दिन पहले इस अभियान में शिरकत करेंगे. मुक्केबाज मेरीकाम और सरिता देवी, क्यू खिलाड़ी गीत सेठी और पूर्व हाकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा भी इसमें हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola