ठाकुर ने कहा, बांग्लादेश दौरे के दौरान रवि शास्त्री टीम इंडिया के निदेशक बने रहेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 1:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने आज इस बात की घोषणा की है कि टीम के बांग्लादेश दौरे के दौरान टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री टीम के अंतरिम कोच होंगे. चूंकि बीसीसीआई ने डंकन फ्लेचर के बाद नये कोच पर कोई फैसला नहीं किया है. रवि शास्त्री को सिर्फ बांग्लादेश दौरे के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने आज इस बात की घोषणा की है कि टीम के बांग्लादेश दौरे के दौरान टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री टीम के अंतरिम कोच होंगे. चूंकि बीसीसीआई ने डंकन फ्लेचर के बाद नये कोच पर कोई फैसला नहीं किया है. रवि शास्त्री को सिर्फ बांग्लादेश दौरे के लिए अंतरिम कोच बनाया गया है. फ्लेचर का कार्यकाल इस साल विश्व कप के बाद खत्म हो गया था.

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा , बीसीसीआई बताना चाहता है कि भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को 10 जून से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का निदेशक बनाया गया है. उन्होंने कहा , संजय बांगड , सहायक कोच ( बल्लेबाजी ), भरत अरुण, सहायक कोच ( गेंदबाजी ) और आर श्रीधर , सहायक कोच ( क्षेत्ररक्षण ) इस दौरे पर शास्त्री की मदद करेंगे.

बिश्वरुप डे प्रशासनिक मैनेजर होंगे जबकि रिषिकेश उपाध्याय लाजिस्टिक्स मैनेजर रहेंगे. ठाकुर ने कहा कि शास्त्री की नियुक्ति अस्थायी तौर पर की गयी है और बोर्ड बाद में स्थायी कोच के नाम का ऐलान करेगा. पूर्णकालिक कोच की नियुक्ति नवगठित सलाहकार पैनल से बातचीत के बाद की जायेगी जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं. ठाकुर ने कहा , शास्त्री की नियुक्ति बांग्लादेश दौरे के लिए की गयी है और भावी फैसले उसके बाद लिये जायेंगे. भारत को बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं.

फातुल्लाह में 10 जून से एक टेस्ट खेला जायेगा जबकि मीरपुर में तीन वनडे ( 18, 21 और 24 जून ) खेले जायेंगे. टीम सात जून को कोलकाता से रवाना होगी. शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं और 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी थे. वह 2007 में क्रिकेट मैनेजर के तौर पर भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश गये थे जब ग्रेग चैपल ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था.

शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत इस साल आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला 0 – 2 से हार गया और बाद में त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला में भी पराजय झेलनी पड़ी. विश्व कप में गत चैंपियन भारत सेमीफाइनल से बाहर हो गया था.इससे पहले कल बोर्ड ने तेंदुलकर, गांगुली और लक्ष्मण को सलाहकार पैनल में शामिल किया जो बोर्ड को क्रिकेट से जुडे मसलों पर सलाह देंगे. पैनल की पहली बैठक पांच जून को कोलकाता में होगी. नये मुख्य कोच की नियुक्ति के बारे में इससे सलाह ली जायेगी. कोच के नाम का ऐलान जुलाई में जिंबाब्वे दौरे से पहले होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola