BMW X1 को टक्कर देने आ रही Mini की नई SUV, लग्जरी फीचर्स से होगी लैस

Updated:
विज्ञापन
Mini Countryman C Launch Date

Mini Countryman C (Photo: Mini)

Mini India इस महीने अपनी नई Mini Countryman C SUV लॉन्च करने जा रही है. यह लग्जरी SUV दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्रीमियम डिजाइन और कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आने वाली है.

विज्ञापन

लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए MINI India जल्द ही भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने अपनी नई Mini Countryman C के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू की थी और अब यह मार्केट में आने को पूरी तरह से तैयार है. यह SUV शानदार डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला BMW X1, Audi Q3, Mercedes-Benz GLA और Volvo XC40 जैसी लग्जरी SUVs से होने वाला है.

BMW Group प्लांट में होगा प्रोडक्शन

नई Mini Countryman C का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित BMW Group प्लांट में होगा. इच्छुक ग्राहक इसे Mini डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. वहीं, इसकी कीमत Mini के परफॉर्मेंस मॉडल Countryman JCW All4 से कम रहने की उम्मीद है, जिससे यह ज्यादा ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Mini Countryman C में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 136hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. यह इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आएगा और पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचेगी. यही इंजन BMW X1 में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह SUV UKL2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसे BMW X1 के साथ शेयर किया गया है. यही प्लेटफॉर्म बेहतर स्पेस, स्टेबिलिटी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है.

डिजाइन में मिलेगा नया लुक

नई Mini Countryman C का डिजाइन काफी मॉडर्न और बोल्ड है. इसमें JCW और इलेक्ट्रिक वर्जन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. फ्रंट में सर्कुलर हेडलैम्प्स, बड़ा स्क्वायर शेप ग्रिल और नया बंपर दिया गया है, जो SUV को पहले से ज्यादा मजबूत लुक देता है. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें बॉक्सी डिजाइन, फ्लैट रूफलाइन और स्क्वायर व्हील आर्च दिए गए हैं. लंबा व्हीलबेस केबिन में ज्यादा स्पेस देने में मदद करेगा. पीछे की तरफ LED टेललैम्प्स और क्लीन टेलगेट डिजाइन देखने को मिलेगा.

केबिन और फीचर्स

नई Mini Countryman C का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न होगा. कंपनी ने केबिन को मिनिमल डिजाइन के साथ तैयार किया है. डैशबोर्ड पर बड़ा सर्कुलर OLED टचस्क्रीन दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों का काम करेगा. इसके नीचे टॉगल-स्टाइल फिजिकल स्विच दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहेगा. केबिन में टेक्सटाइल बेस्ड सरफेस और रिसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है.

एक्सपेक्टेड फीचर्स

नई Mini Countryman C में 9.4 इंच OLED टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Apple CarPlay और Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और कई एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं. नई Mini Countryman C उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरी SUV एक्सपीरियंस चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: रांची में खुला झारखंड का पहला MINI शोरूम, Titanium Autos बनी ऑफिशियल डीलर

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola