526 KM रेंज, 360° कैमरा, Kia Syros EV की वो 5 खासियतें जो जीत लेंगी आपका दिल
kia syros ev (Image Credit: Kia)
किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, सायरोस ईवी, को अनवील किया है, जो 526 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. यह कार एडवांस्ड ADAS फीचर्स और 30-इंच के पैनोरमिक डिस्प्ले के साथ आती है, जो इसे सेगमेंट में एक दमदार दावेदार बनाती है.
इंडियन ऑटोमोबाइल की मोस्ट पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनियों में से एक किआ ने हाल ही में ईवी को अनवील किया है, जिसके चर्चे मार्केट में लगातार हो रहे हैं. कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट और रेजिस्टर्ड डीलरों के जरिए इसकी प्री-बुकिंग स्टार्ट भी कर दी है, जिसके लिए 25 हजार रुपए की कीमत तय की गई है. दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ 526 किलोमीटर रेंज का दावा करने वाली यह ईवी बढ़ते हुए सेगमेंट में एक नई पेशकश है. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार की 5 खासियत के बारे में बताते हैं, जो आपको फैन बना सकती है.
526 किलोमीटर रेंज का दावा
Kia Syros EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. पहली 51.4 kWh की बड़ी बैटरी है, जो ARAI प्रमणित रेंज 526 किलोमीटर देने का दावा करती है. वहीं, दूसरी 42 kWh छोटी बैटरी, जिसकी ARAI क्लेम्ड रेंज 443 KM है. 71 ps की पावर जेनरेट करने वाली दोनों ही वेरिएंट फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होता हैं. इतना ही नहीं किआ का दावा है कि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 8.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है.
फास्ट चार्जिंग एंड बैटरी तकनीक
किआ सायरोस इलेक्ट्रिक ईवी 100 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को सिर्फ 39 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसमें 10.8 किलोवाट का ऑनबोर्ड एसी चार्जर, बैटरी कंडीशनिंग टेक्निक और एक पेडल ड्राइविंग के लिए आई-पेडल मोड के साथ रिजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है.
ईवी स्पेसिफिक स्टाइलिंग
हालांकि, Kia Syros EV का फुल डिजाइन इसके आईसी मॉडल जैसा ही लगता है, लेकिन इसमें कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सिफिक स्टाइलिंग एलीमेंट्स दिए गए हैं. इनमें किआ का डिजिटल टाइगर फेस, आइस क्यूब MFR एलईडी हेडलाइट, स्टार मैप LED लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल और 17 इंच के ड्यूअल टोन एयरो अलॉय व्हील्स शामिल हैं. वेरिएंट के आधार पर खरीदने वाले 16 इंच के व्हील्स का चयन कर सकते हैं.
फीचर्स से लैस केबिन
इस इलेक्ट्रिक कार की इंटीरियर में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल लगाया गया है, जिसमें 12.4 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का डिस्प्ले शामिल हैं. इसके अलावा अन्य स्पेशल फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, 90+ कनेक्टेड फीचर्स वाला किआ कनेक्ट 2.0, ओवर द एयर अपडेट, हरमन काडर्न का 8 स्पीकर ऑडीयो सिस्टम, रियर एंड फ्रंट वेंटीलेटेड सीटें, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एंबीएंट लाइटिंग और 16 लीटर फ्रंट ट्रंक शामिल हैं.
सेफ्टी के लिए स्मार्ट फीचर्स
इसके अलावा सेफ्टी का पूरा ध्यान इस कार में रखा गया है. इसमें लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है, जिसमें फ्रंट कॉलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सहित 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर लगे हैं.
ये भी पढ़ें: ₹25,000 में बुकिंग शुरू, प्राइस रिवील होनी अभी बाकी, आखिर लॉन्च से पहले ही क्यों चर्चा में है Kia Syros EV?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए