75 हजार रुपए से कम में आती हैं TVS की ये 3 धांसू माइलेज वाली बाइक्स, जानें क्या-क्या मिलेंगे

3 tvs bikes under 75 thousand (Image: TVS)
कम बजट में बढ़िया बाइक खरीदने का सोच रहे हैं? पेश हैं ₹75,000 से कम कीमत वाली 3 शानदार TVS बाइक्स. जानें इनकी कीमत, इंजन, माइलेज और खास फीचर्स.
इंडियन ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर्स मार्केट में कई ऐसी बाइकें हैं, जिनकी कीमत काफी कम है. कम पैसे में बढ़िया ऑप्शन खोजने वाले लोगों के लिए कंपनियां लगातार एक से बढ़कर एक बाइक्स लॉन्च करती रहती हैं. यहां हम आपको उन 3 सबसे धांसू बाइक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमतें 75 हजार रुपए से कम हैं. यदि आपको भी इस रेंज की एक बाइक लेनी है, तो यह आर्टिकल आपका काम आसान बना सकता है. आइए इन तीनों गाड़ियों के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं. कीमत से लेकर इंजन, माइलेज और फीचर्स के बारे में भी बताएंगे.
TVS Radeon
इस सूची में पहले नंबर पर हमने TVS Radeon को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 58,450 रुपए (ऑल ब्लैक एडीशन) है. यह बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें ब्लैक, डीटी ब्लू और डीटी रेड शामिल हैं. इसमें 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ BSVI इंजन लगा हुआ है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फीचर्स के तौर पर रिवर्स LCD क्लस्टर मिलता है, जो रियल टाइम माइलेज, सर्विस इन्डिकेटर और लो फ्यूल इंडीकेशन दिखाता है. इसके अलावा लॉंग सीट, यूएसबी चार्जर, क्रोम बेजेल हैंडलैंप, यूनिक इम्पैक्ट रेसिस्टेंट डिजाइन और लेडी फिलीयन हैंडल मिलेंगे. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 73.68 kmpl है.
TVS Sport
दूसरे नंबर पर टीवीएस स्पोर्ट का नाम सूची में शामिल है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 58,750 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलेगा, जो 6.3 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इस बाइक में आपको ET-Fi टेक्नोलॉजी मिलेगा, जो 15 प्रतिशत माइलेज का बचत करता है. इकोमीटर, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्पड शॉक Absorber, एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनियम ग्रैब रेल, ऑटोमैटिक हेडलाइट, स्पोर्टी हेडलैंप, प्रीमियम 3डी लोगो और न्यू सेल्फ स्टार्ट विद बोल्ड लुक मिलते हैं. माइलेज की बात करें, तो इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 80 kmpl माइलेज है. रियल वर्ल्ड में यह बाइक 70 से 75 kmpl माइलेज देता है.
TVS Star City Plus
इस सूची में तीसरे नंबर पर टीवीएस स्टार सिटी प्लस का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 72,500 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी BSVI इंजन लगा है, जो 6.03 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसकी मैक्स स्पीड 90 kmph है. इसके अलावा इसमें रोटो पेटल डिस्क ब्रेक, रियर एंड फ्रंट ड्रम ब्रेक और 10 लीटर फ्यूल टैंक मिलेगा. ड्रम ब्रेक में यह कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें ब्लैक रेड, ग्रे ब्लैक, ब्लैक ब्लू और ब्लैक ग्रीन शामिल हैं. आगे और पीछे दोनों में ट्यूबलेस टायर्स मिलेंगे. इस गाड़ी का ARAI क्लेम्ड माइलेज 83.09 kmpl है. वहीं, रियल वर्ल्ड में यह 68 से 70 kmpl रहता है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










