रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी : सरफराज खान

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के राइजिंग प्लेयर के तौर पर लोगों का ध्यान खिंचने वाले सरफराज खान ने कहा है कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में उन्हें अंतिम 11 में जगह मिलेगी ,लेकिन क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली से सजी टीम में जब […]
लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के राइजिंग प्लेयर के तौर पर लोगों का ध्यान खिंचने वाले सरफराज खान ने कहा है कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में उन्हें अंतिम 11 में जगह मिलेगी ,लेकिन क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली से सजी टीम में जब मुझ नंबर छह पर बल्लेबाजी का मौका मिला, तो मेरा आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंच गया.
विश्वस्तरीय गेंदबाजों से सजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग मुकाबले में 21 गेंदों पर 45 रन बनाकर सभी को चौंकाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा , गेल, डिविलियर्स और कोहली ने मुझे बल्लेबाजी के कई गुर सिखाये. आने वाले वक्त में मैं उन्हें ध्यान में रखकर काम करूगा. इससे मेरा खेल निखरेगा, इसकी मुझे पूरी उम्मीद है. अपने पहले आईपीएल सत्र में अच्छे प्रदर्शन को लेकर दबाव के बारे में सरफराज ने कहा कि आईपीएल जैसे बडे मंच पर गेल, डिविलियर्स और कोहली जैसे जबर्दस्त खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शन करने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं था. अपने पिता और कोच नौशाद खान की उन पर की गयी मेहनत के चलते उन्हें खुद पर भरोसा था.
भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के सपने के बारे में 17 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा ,यह मंजिल अभी कितनी दूर है, यह तो नहीं बता सकते, लेकिन जिस तरह से मेहनत कर रहा हूं, उससे भरोसा है कि टीम इंडिया के लिए जरूर खेलूंगा. जूनियर क्रिकेट में कई बार चौंकाने वाला प्रदर्शन करने वाले 10 वर्षीय आलराउंडर मुशीर खां के भाई सरफराज ने कहा कि उन्हें फिटनेस में थोड़ा सुधार करना होगा. मुंबई में जन्मे सरफराज के पिता और कोच नौशाद ने कहा कि उन्होंने इकबाल अब्दुल्ला, कामरान खान जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग दी है जिन्होंने आईपीएल तथा अन्य टूर्नामंेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




