IPL 8 : डेविड वार्नर को मिला ऑरेंज कैंप, ड्वेन ब्रावो को पर्पल

Updated at : 25 May 2015 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 8 : डेविड वार्नर को मिला ऑरेंज कैंप, ड्वेन ब्रावो को पर्पल

कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भले ही प्ले आफ में जगह बनाने में असफल रही हो लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर आइपीएल आठ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण आरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम खिताबी मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियन्स से हार गई हो लेकिन […]

विज्ञापन

कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भले ही प्ले आफ में जगह बनाने में असफल रही हो लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर आइपीएल आठ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण आरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम खिताबी मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियन्स से हार गई हो लेकिन आइपीएल आठ में सर्वाधिक विकेट चटकाने के लिए टीम के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पर्पल कैप मिली.

वार्नर ने 14 मैचों में सात अर्धशतक की मदद से 43.23 की औसत से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 562 रन बनाए. वार्नर के अलावा राजस्थान रायल्स के अजिंक्य रहाणे (540), आइपीएल 2015 चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के लेंडल सिमंस (540), रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के एबी डिविलियर्स (513) और उनके कप्तान विराट कोहली (505) भी 500 से अधिक रन बनाने में सफल रहे.

सुपरकिंग्स के ब्रावो को 17 मेचों में 16.38 की औसत से सर्वाधिक 26 विकेट चटकाने के लिए पर्पल कैप मिली. मुंबई इंडियन्स के लसिथ मलिंगा (24), आरसीबी के युजवेंद्र चाहल (23) सुपरकिंग्स के आशीष नेहरा (22) और आरसीबी के मिशेल स्टार्क (20) ने भी 20 या इससे अधिक विकेट चटकाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola