ePaper

सौरव गांगुली की सेवाएं ले सकता है बीसीसीई : सुनील गावस्कर

Updated at : 18 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सौरव गांगुली की सेवाएं ले सकता है बीसीसीई : सुनील गावस्कर

नयी दिल्ली : सुनील गावस्कर का मानना है कि यदि सौरव गांगुली अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल सकते हैं तो फिर बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट टीम के लिये इस पूर्व कप्तान की सेवाएं लेनी चाहिए. गावस्कर से पूछा गया कि सहयोगी स्टाफ के ओवरआल प्रमुख (टीम निदेशक या हाई परफोरमेन्स मैनेजर) पद के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुनील गावस्कर का मानना है कि यदि सौरव गांगुली अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल सकते हैं तो फिर बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट टीम के लिये इस पूर्व कप्तान की सेवाएं लेनी चाहिए.

गावस्कर से पूछा गया कि सहयोगी स्टाफ के ओवरआल प्रमुख (टीम निदेशक या हाई परफोरमेन्स मैनेजर) पद के लिये क्या गांगुली सही उम्मीद्वार है, उन्होंने एनडीटीवी से कहा, यह इस पर निर्भर करता है कि उनके (गांगुली) पास समय है या नहीं. उनकी कई प्रतिबद्धताएं हैं.

यह नहीं भूलना चाहिए कि वह बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव भी है जिसे काफी समय देना पडता है. लेकिन उन जैसी क्षमता वाला व्यक्ति, यदि समय देता है तो काफी सकारात्मकता लेकर आ सकता है. गावस्कर ने इसके साथ ही साफ किया कि यदि गांगुली को हाई परफोरमेन्स मैनेजर या टीम निदेशक बनाया जाता है तो फिर मुख्य कोच पद बहुत महत्व का नहीं रह जाएगा.

उन्होंने कहा, यह इस पर निर्भर करता है कि बीसीसीआई इस मामले को कैसे देखता है. यदि सौरव हाई परफोरमेन्स मैनेजर बनता है तब उन्हें केवल अपनी पसंद के बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच की जरुरत पडेगी. गावस्कर हल्के फुल्के अंदाज में इस बात का जिक्र करना नहीं भूले कि जो भी कोच या हाई परफोरमेन्स मैनेजर बनेगा उसे कडी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा क्योंकि भारत अगले दो साल में पूर्णकालिक श्रृंखला के लिये उप महाद्वीप से बाहर का दौरा नहीं करेगा. उन्होंने कहा, भारत का कोच बनने के लिये अगले दो साल सबसे अच्छा समय है क्योंकि हमें अधिकतर क्रिकेट घरेलू सरजमीं पर खेलनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola