जहीर के नाम आईपीएल में अनोखा रिकार्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने इस आईपीएल संस्करण में एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है. जहीर ने आईपीएल में एक पारी में सबसे अधिक डॉट बॉल फेंकने का रिकार्ड बनाया है. रायपुर में खेले गये आईपीएल आठ के 49 वें मुकाबले में कल दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से जहीर खान […]
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने इस आईपीएल संस्करण में एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है. जहीर ने आईपीएल में एक पारी में सबसे अधिक डॉट बॉल फेंकने का रिकार्ड बनाया है. रायपुर में खेले गये आईपीएल आठ के 49 वें मुकाबले में कल दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से जहीर खान ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया.
जहीर ने अपने चार ओवर की गेंदबाजी में महज 9 रन देकर चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाडियों को आउट किया. जहीर ने एक ओवर मेडन भी फेंका. इस चार ओवर की गेंदबाजी में जहीर की 18 गेंदों पर कोई भी रन नहीं बने. जो की इस आईपीएल में एक अनोखा रिकार्ड है. जहीर के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने एक इनिंग में 17 डॉट बॉल फेंके हैं वहीं मुंबई इंडियंस के स्पिनर हरभजन सिंह ने 15 डॉट बॉल फेंके हैं. इस रिकार्ड के साथ-साथ जहीर ने आईपीएल इतिहास में 19 डॉट बॉल फेंकने का भी रिकार्ड अपने नाम संयुक्त रूप से कर लिया है. इससे पहले चार खिलाडियों ने यह कारनामा कर दिखाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




