मोहम्मद शमी IPL से बाहर

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सीजन से बाहर हो गये हैं. शमी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे. शमी ने इस साल के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट लिये थे हालांकि उनके घुटने की […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सीजन से बाहर हो गये हैं. शमी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे. शमी ने इस साल के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट लिये थे हालांकि उनके घुटने की चोट के कारण यूएई के खिलाफ विश्व कप मैच में भुवनेश्वर कुमार को खिलाया गया था.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कल कहा, शमी टूर्नरमेंट से बाहर हो गये हैं. हो सकता है कि उन्हें ऑपरेशन की जरूरत पड़े. शमी को आईपीएल के लिए नहीं खेलना चाहिए था. उन्हें ठीक होने में कम से कम दो महीने लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




