ePaper

आईपीएल को लेकर दो दिवसीय सेमिनार

Updated at : 03 Apr 2015 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल को लेकर दो दिवसीय सेमिनार

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में हिस्सा लेने वाले अंपायर और रेफरी सहित 26 मैच अधिकारी यहां चार और पांच अप्रैल को दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे जिसका संचालन साइमन टोफेल करेंगे जबकि इसका आयोजन बीसीसीआई ने किया है. कार्यशाला के दौरान कई विषयों पर जानकारी दी जायेगी जिसमें कपड़ों से […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में हिस्सा लेने वाले अंपायर और रेफरी सहित 26 मैच अधिकारी यहां चार और पांच अप्रैल को दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे जिसका संचालन साइमन टोफेल करेंगे जबकि इसका आयोजन बीसीसीआई ने किया है.

कार्यशाला के दौरान कई विषयों पर जानकारी दी जायेगी जिसमें कपड़ों से जुड़े नियम, मैदान पर खिलाड़ियों का बर्ताव और ओवराल खेलने के हालात आदि शामिल हैं.आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के पूर्व सदस्य और पांच बार आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर पुरस्कार के विजेता टोफेल फिलहाल आईसीसी के अंपायर प्रदर्शन और ट्रेनिंग मैनेजर हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा कि कार्यशाला का यह तीसरा साल है और यह बीसीसीआई के मैच अधिकारियों के विकास कार्यक्रम का हिस्सा है.

आठ अप्रैल से 24 मई होने वाले आईपीएल के आगामी टूर्नामेंट में 26 मैच अधिकारी, 13 भारतीय अंपायर और चार मैच रैफरी हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola