भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में : सौरव गांगुली

कोलकाता : आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद बीसीसीआई विवादों से घिरा रहा लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जगमोहन डालमिया के फिर से अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड सुरक्षित हाथों में है. डालमिया को निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था. उन्हें नौ साल पहले वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में […]
कोलकाता : आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद बीसीसीआई विवादों से घिरा रहा लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जगमोहन डालमिया के फिर से अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड सुरक्षित हाथों में है.
डालमिया को निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था. उन्हें नौ साल पहले वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बोर्ड से हटा दिया गया था लेकिन अब उन्होंने नाटकीय वापसी की है. गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के डालमिया के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, हमें आप पर बहुत गर्व है. हम आपको प्यार करते हैं, हम आपका आदर करते हैं. आप बीसीसीआई अध्यक्ष हो या नहीं हम आपका आदर करते रहेंगे. यह कैब के लिये अच्छा है. उम्मीद है कि आप भारतीय क्रिकेट को आगे बढाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




