ePaper

वन डे क्रिकेट को कोई खतरा नहीं : एन श्रीनिवासन

Updated at : 30 Mar 2015 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
वन डे क्रिकेट को कोई खतरा नहीं :  एन श्रीनिवासन

दुबई : आईसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने कहा है कि वनडे क्रिकेट को अभी कोई खतरा नहीं है. उन्होंने इस विश्वकप को क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल टूर्नामेंट बताया. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 93000 से ज्यादा दर्शकों के सामने कल न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता.श्रीनिवासन ने कहा […]

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने कहा है कि वनडे क्रिकेट को अभी कोई खतरा नहीं है. उन्होंने इस विश्वकप को क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल टूर्नामेंट बताया. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 93000 से ज्यादा दर्शकों के सामने कल न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता.श्रीनिवासन ने कहा कि इस विश्व कप के आयोजन से आईसीसी बहुत खुश है. उन्होंने एक बयान में कहा , आईसीसी की ओर से मैं सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं बार खिताब जीतने पर बधाई देना चाहूंगा. ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और जीत की हकदार थी.

उन्होंने कहा , यह अद्भुत टूर्नामेंट था जिसकी यादें लंबे समय तक ताजा रहेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में नये मानदंड कायम किये हैं. उन्हें बधाई,बल्कि सभी टीमों को बधाई जिन्होंने पिछले सात सप्ताह शानदार खेल दिखाया और दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों का मनोरंजन किया. श्रीनिवासन ने सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भी तारीफ की. उन्होंने कहा ,इस स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी आसान नहीं होती. मैं आईसीसी स्टाफ और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन रॉफ वाटर्स, सीईओ जान हर्नडेन, न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख थेरेसे वाल्श और पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पिछले तीन साल कड़ी मेहनत करके इस आयोजन को कामयाब बनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola