श्रीनिवासन ने 2019 में दस टीमों के विश्व कप प्रारूप का बचाव किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 12:05 PM
मेलबर्न : एसोसिएट देश भले ही 2019 में होने वाले विश्व कप में केवल दस टीमों को शामिल करने के विचार से नाखुश हों लेकिन आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने आज कहा कि उन्हें हताश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि प्रारुप में उन्हें इस क्रिकेट महाकुंभ के लिये क्वालीफाई करने के अच्छे मौके मिलेंगे. […]
मेलबर्न : एसोसिएट देश भले ही 2019 में होने वाले विश्व कप में केवल दस टीमों को शामिल करने के विचार से नाखुश हों लेकिन आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने आज कहा कि उन्हें हताश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि प्रारुप में उन्हें इस क्रिकेट महाकुंभ के लिये क्वालीफाई करने के अच्छे मौके मिलेंगे.
इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्व कप में टीमों की संख्या घटाकर 14 से दस करने के आईसीसी के फैसले की एसोसिएट देशों ने कडी आलोचना की. भारतीय स्टार सचिन तेंदुलकर सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कई हस्तियों ने भी इस मसले को लेकर विश्व संस्था की आलोचना की. तेंदुलकर ने तो यहां तक कह दिया था कि इससे क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने के प्रयासों को झटका लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










