बीसीसीआई चुनाव : श्रीनिवासन खेमे से डालमिया हो सकते हैं उम्मीदवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 10:12 PM
चेन्नई : वरिष्ठ प्रशासक जगमोहन डालमिया यहां सोमवार को होने वाले बीसीसीआई चुनाव में एन श्रीनिवासन गुट के उम्मीदवार होंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डालमिया के पास पूर्वी क्षेत्र के दो वोट है और वह शीर्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है क्योंकि किसी और नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी. बोर्ड की एजीएम […]
चेन्नई : वरिष्ठ प्रशासक जगमोहन डालमिया यहां सोमवार को होने वाले बीसीसीआई चुनाव में एन श्रीनिवासन गुट के उम्मीदवार होंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डालमिया के पास पूर्वी क्षेत्र के दो वोट है और वह शीर्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार है क्योंकि किसी और नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी.
बोर्ड की एजीएम से पहले श्रीनिवासन के करीबियों की यहां बैठक हुई जिसमें पेनल के अन्य सदस्यों पर अभी फैसला नहीं हो सका है. बोर्ड के एक आला अधिकारी ने बताया , अभी तक सिर्फ डालमिया का नाम बीसीसीआई अध्यक्ष के प्रबल दावेदार के रुप में उभरा है. किसी और नाम पर फैसला नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










