पवार ने बीसीसीआई चुनाव लड़ने से किया इनकार

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आगामी चुनावों को लेकर बने संदेह के बीच पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि वह इस शीर्ष पद के लिये चुनाव लड़ने के बहुत इच्छुक नहीं हैं. पवार 2005-08 तक बोर्ड के अध्यक्ष और आईसीसी प्रमुख रहे. उन्हें निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के करीबी गुट […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आगामी चुनावों को लेकर बने संदेह के बीच पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि वह इस शीर्ष पद के लिये चुनाव लड़ने के बहुत इच्छुक नहीं हैं. पवार 2005-08 तक बोर्ड के अध्यक्ष और आईसीसी प्रमुख रहे. उन्हें निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के करीबी गुट से बीसीसीआई की सत्ता हासिल करने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है.
उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के अनुसार श्रीनिवासन इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ नाता तोडने तक हितों के टकराव के कारण बीसीसीआई का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. अभी मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवार ने यहां पत्रकारों से कहा, मैंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




