तो इस तरह त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 3:13 PM
भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भले ही दो लगातार हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भाग्यशाली टीम इंडिया के लिए फाइनल में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है. अब भी कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के धुरंधरों के लिए एक रास्ता बचा है जो […]
भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भले ही दो लगातार हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भाग्यशाली टीम इंडिया के लिए फाइनल में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है. अब भी कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के धुरंधरों के लिए एक रास्ता बचा है जो उन्हें फाइनल तक पहुंचा सकता है.
30 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाले छठे मुकाबले में अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहती है तो उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. गौरतलब हो कि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया को एक अंक मिला. हालांकि मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश के कारण बाधित मैच में ऑस्ट्रेलियाय और टीम इंडिया को बराबर-बराबर दो अंक बांट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










