महिला टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, यहां देखें टूर्नामेंट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीतें

Updated:
विज्ञापन
महिला टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, यहां देखें टूर्नामेंट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीतें

महिला टी20 वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां एक टीम ने अपने विरोधी को पूरी तरह बेबस कर दिया. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. आइए जानते हैं टूर्नामेंट इतिहास की रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीतों के बारे में…

विज्ञापन

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप का शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है. महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते बड़ी जीत हासिल की है. आइए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से पांच सबसे बड़ी जीतों के बारे में.

1. इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – 114 रन (2023)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है. 21 फरवरी 2023 को केपटाउन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रन से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी.

2. साउथ अफ्रीका बनाम थाईलैंड – 113 रन (2020)

इस सूची में दूसरा स्थान साउथ अफ्रीका का है. 28 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने थाईलैंड को 113 रन से मात दी थी. सलामी बल्लेबाज लिजेली ली के शानदार शतक (101 रन) की बदौलत टीम ने 195/3 का स्कोर बनाया. इसके बाद गेंदबाजों ने थाईलैंड को 82 रन पर समेट दिया.

3. न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – 102 रन (2023)

19 फरवरी 2023 को पार्ल में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 102 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी. सूजी बेट्स और अमेलिया केर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से कीवी टीम ने 162/3 का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई.

4. इंग्लैंड बनाम थाईलैंड – 98 रन (2020)

इंग्लैंड इस सूची में दूसरी बार भी शामिल है. 26 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने थाईलैंड को 98 रन से हराया था. हीथर नाइट के नाबाद 108 रन और नैट साइवर-ब्रंट के नाबाद 59 रन की बदौलत इंग्लैंड ने 176/2 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में थाईलैंड 78/7 तक ही पहुंच सका.

5. ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – 97 रन (2023)

11 फरवरी 2023 को पार्ल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 97 रन से हराकर इस सूची में अपनी जगह बनाई थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई. ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 5 विकेट झटके थे.

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं ये जीतें

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये मुकाबले सबसे एकतरफा जीतों में गिने जाते हैं. इन मैचों में टीमों ने न सिर्फ बड़े अंतर से जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट के इतिहास में भी खास जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, कहा- ट्रॉफी जीतने के लिए हैं तैयार

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola