केविन पीटरसन की टीम में वापसी के सारे रास्ते बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 9:57 PM
सिडनी : इयोन मोर्गन ने कहा कि इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान के रुप में केविन पीटरसन उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं हैं और वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये चुनी गयी टीम से खुश हैं. पिछले महीने एलिस्टेयर कुक से इंग्लैंड की कप्तानी संभालने वाले मोर्गन […]
सिडनी : इयोन मोर्गन ने कहा कि इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान के रुप में केविन पीटरसन उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं हैं और वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये चुनी गयी टीम से खुश हैं.
पिछले महीने एलिस्टेयर कुक से इंग्लैंड की कप्तानी संभालने वाले मोर्गन ने पिछले साल फरवरी में बर्खास्त किये गये स्टार बल्लेबाज पीटरसन के भविष्य को लेकर लगाये जा रहे कयासों को खत्म कर दिया. पीटरसन ने बिग बैश लीग के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत में दावा किया था कि मोर्गन उन्हें इंग्लैंड की 50 ओवर की टीम में रखना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










